ग्रुप-1 की ताजा अंकतालिका
बता दें कि ग्रुप-1 में पहले स्थान पर रहने वाली टीम ग्रुप-2 की दूसरी रैंक टीम से सेमीफाइनल खेलेगी. जबकि ग्रुप-1 में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम का सामना ग्रुप-2 की टेबल टॉपर टीम से होगा. 4 मार्च को होने वाले पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की टक्कर न्यूजीलैंड या पाकिस्तान से हो सकती है. जबकि 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वले दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना भारत/ वेस्टइंडीज से हो सकता है. भारत-पाकिस्तान के बीच तो सेमीफाइनल के आसार बहुत कम नजर आ रहे हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था, लेकिन इस बार मुकाबला ज्यादा कड़ा होने की संभावना है.इंग्लैंड ने सुपर-8 स्टेज में बेहतरीन खेल दिखाया. उसने पहले श्रीलंका के खिलाफ कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया, फिर कप्तान हैरी ब्रूक के शानदार शतक की मदद से पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इसके बाद इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को मात दी.
इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप में जोस बटलर, फिल साल्ट, हैरी ब्रूक और विल जैक्स जैसे धुरंधर शामिल हैं. हालांकि, भारत का गेंदबाजी डिपार्टमेंट इंग्लैंड के मुकाबले कहीं बेहतर है, जो मैच में निर्णायक साबित हो सकता है. पिछली बार टी20 इंटरनेशनल में भारत-इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे ही मुकाबला खेला गया था. तब अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 54 गेंदों में 135 रन बनाकर इंग्लैंड की धज्जियां उड़ा दी थीं.